Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लेखा प्रशिक्षण के आवेदन 23 जुलाई तक

मंडला 21 जुलाई 2024

शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में संभाग के समस्त शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए लेखा प्रशिक्षण 1 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। संभाग के समस्त कार्यालयों के अधीन कार्यरत नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारी जो म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति के लिए अर्हता पूरी करते हैं एवं सहायक ग्रेड-3 के पद पर एक वर्ष की लगातार सेवा पूरी कर ली हो, के आवेदन पत्र 23 जुलाई 2024 की शाम 5 बजे तक कार्यालय में जमा किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण शासकीय कर्मचारियों के लिए निःशुल्क है एवं अर्धशासकीय, निगम, मंडल, निकाय आदि के कर्मचारियों को म.प्र. शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क का चालान सत्र में प्रवेश होने पर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

Related posts

स्ंविदा स्वास्थ्य कर्मियो ने ताली बजाकर वापस किया सम्मान अनिश्चितकालीन हडताल जारी

Reva India News

मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना का सामूहिक कार्यक्रम 16 अप्रैल को होगा

Reva India News

वासिम रिज़वी के खिलाफ फूटा गुस्सा मंडला कोतवाली में FIR दर्ज करने की मांग

Reva India News

Leave a Comment