Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिकों को ई-स्कूटर पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान योजना

मंडला 25 जुलाई 2024

मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को उनके कार्यस्थल तक आवागमन हेतु ई-स्कूटर वाहन क्रय करने के लिए भवन एवं अन्य संनिर्माण ई-स्कूटर हेतु अनुदान योजना-2024 लागू की गई है। श्रम पदाधिकारी मण्डला द्वारा बताया गया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक द्वारा मण्डल के पोर्टल पर योजनांतर्गत आवेदन किया जायेगा। योजना के तहत ई-स्कूटर वाहन क्रय करने पर ई-स्कूटर के मूल्य की 50 प्रतिशत् राशि (अधिकतम् 40000 रूपये) मण्डल द्वारा अनुदान के रूप मे प्रदाय की जाएगी। निर्माण श्रमिक का 5 वर्ष तक सतत रूप से वैध पंजीयन होने पर ही हितलाभ देय होगा एवं योजनांतर्गत पात्रता एवं दस्तावेजों की जानकारी हेतु श्रम कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

खाद्य विभाग ने बिछिया में लगाया खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर

Reva India News

110 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त, 2300 किलो महुआ लहान को किया नष्ट

Reva India News

जिले की विभिन्न परियोजनाओं में बसंत पंचमी के अवसर पर हुआ कंप्यूटर साक्षरता शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment