Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने बाल दिवस पर किया विद्यार्थियों से संवाद ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल में किया बाल मेले का शुभारंभ

मंडला, 14 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल मंडला के  बाल दिवस पर मनोरंजन मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सचिव ज्ञानदीप स्कूल श्री संजय तिवारी, श्री मनोज फागवानी, प्राचार्य सहित स्टॉफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए। उत्साहित बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेड़ बचाओ-पेड़ लगाओ, सबरी और राम का मिलन, कविता की प्रस्तुति दी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों को पुरस्कार का वितरण भी किया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि कोई भी काम किसी भी क्षेत्र से संबंधित हो उसको करने के लिए सबसे पहले स्वयं की रूचि होनी चाहिए। कड़ी मेहनत और लगन से कठिन से कठिन कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सफलता में मेहनत और धैर्य दो सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। सफलता की राह में आपका आपके परिवार, शिक्षक और समाज के साथ व्यवहार बड़ी पूंजी होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि ज्यादा समय अपने मोबाइल में बर्बाद नहीं करें। किताबों को ज्यादा पढ़ें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बाल दिवस पर मनोरंजन मेला में रेड, यलो, ब्लू, ग्रीन हाउस का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक हाउस में बच्चों के साथ केक भी काटे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों द्वारा लगाये गये स्टॉल में जाकर विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया। बच्चों ने भी बड़े आत्मीय भाव और उत्साह के साथ कलेक्टर को विभिन्न प्रकार के व्यंजन खिलाये। बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ बाल मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Related posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, कुल 74 यूनिट ब्लड एकत्रित जिला चिकित्सालय में मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह, नवजात का नाम रखा ‘नरेंद्र’

Reva India News

भारत वर्ष की बेटियों के शौर्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है – मंत्री श्रीमती उइके पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया माता कात्यायनी शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम

Reva India News

जयघोष के साथ हुआ नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जन जागरूकता यात्रा का शुभारंभ जन अभियान परिषद् द्वारा निकाली गई नर्मदा पथ सर्वेक्षण यात्रा

Reva India News

Leave a Comment