Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक के विरूद्ध विधिवत रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने हाईस्कूल और बालक छात्रावास सलवाह का निरीक्षण किया

मंडला 25 जुलाई 2024

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने गुरूवार को शासकीय हाईस्कूल और बालक आदिवासी छात्रावास सलवाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाईस्कूल सलवाह के प्राचार्य श्री रमेश कुमार गुमास्ता ने स्कूल से छात्र-छात्राओं की छुट्टी निर्धारित समय सीमा से पूर्व ही कर दी थी। अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य के द्वारा निरीक्षण के दौरान हाईस्कूल में अव्यवस्थाएं पाई गई। अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने जब प्राचार्य से इस संबंध में जानकारी चाही तो उनके द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना नहीं पाया गया।

उन्होंने प्राचार्य की इस प्रकार की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य के विरूद्ध विधिवत रूप से निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने इसके बाद बालक छात्रावास सलवाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास की व्यवस्थाओं में अव्यवस्थाएं पाई गई। अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने जब छात्रावास अधीक्षक श्री सोहन सिंह बघेल से इस संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने इसका संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने छात्रावास के संचालन में लापरवाही बरतने पर अधीक्षक श्री सोहन सिंह बघेल के विरूद्ध विधिवत रूप से निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री प्रकाश उइके निज सचिव अनुसूचित जनजाति आयोग, श्री संदीप कुलस्ते जनजाति प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री, श्री सीएल वर्मा एसडीएम घुघरी सहित अनुविभागीय स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

पुलिस चौपाल: महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता

Reva India News

फसल ऋणमानों में एसएलटीसी के निर्णय अनुसार ऋण वितरण करें – कलेक्टर ऋण उप समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 26 अक्टूबर 2023

Reva India News

Leave a Comment