Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फसल ऋणमानों में एसएलटीसी के निर्णय अनुसार ऋण वितरण करें – कलेक्टर ऋण उप समिति की बैठक आयोजित

मंडला, 20 मई 2025

सहकारिता की ऋण उपसमिति की बैठक कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि फसल ऋणमानों में एसएलटीसी के निर्णय अनुसार ऋण वितरण करें। उन्होंने कहा कि खरीफ की फसल का सीजन आ रहा है, इसलिए किसानों की ओर से प्राप्त ऋण आवेदनों को प्राथमिकता से लें। बैठक में ऋण वितरण, ऋणी सदस्यों की अल्पकालिक फसल ऋण हेतु क्रेडिट लिमिट, पशुपालकों को पशुपालन के लिए कार्यशील पूंजी स्वीकृति, समितियों से प्राप्त मध्यकालीन ऋण आवेदन, ट्रेक्टर ऋण आवेदन, व्यक्तिगत ऋण आवेदन तथा बी- पैक्स मेंहदवानी में कोदो- कुटकी ग्रेडिंग- ट्रेडिंग प्रोजेक्ट हेतु ऋण स्वीकृति के विषय में चर्चा की गई। बैठक में सहकारिता के अधिकारी-कर्मचारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

एस.डी.एम. नैनपुर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 30 जून 2023

Reva India News

7 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment