Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना हेतु 100 यूनिट का लक्ष्य प्राप्त हुआ

मंडला 2 अगस्त 2024

सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मण्डला को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वर्ष 2024-25 हेतु व्यक्तिगत एवं समूह श्रेणी में खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना हेतु 100 यूनिट का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें टमाटर केचप, सॉस, कोदो कुटकी, राईस मिल, आटा चक्की, गुड़, मसाला यूनिट, अचार, पापड़ चिप्स, ऑयल मिल, नमकीन उद्योग तथा अन्य कई प्राथमिक खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों योजना के लिए प्रति इकाई 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रूपये तक अनुदान देय होगा। उन्होंने बताया कि जिले के इच्छुक युवा बेरोजगार एवं खाद्य प्रसंस्करण में सम्मिलित समस्त उद्यमी इस योजना का लाभ ले सकेंगे। योजना के दिशा निर्देशानुसार (www.pmfme.mofpi.gov.in) पर ऑनलाईन पंजीयन एवं डीपीआर तैयार करने हेतु जिला रिसोर्स पर्सन, निकटतम विकासखण्ड स्तरीय वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों अथवा कार्यालय सहायक संचालक उद्यान मण्डला से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त किए जोनल (सेक्टर) अधिकारी

Reva India News

रात्रि चौपाल में गांव की समस्याओं का निराकरण हुआ और हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किसानों से नरवाई नहीं जलाने की अपील की

Reva India News

दशहरा एवं मिलाद-उन-नबी पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित  

Reva India News

Leave a Comment