मण्डला 7 दिसम्बर 2021
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आगामी पंचायत आम निर्वाचन 2021 को सुचारू रूप से संपन्न कराने मतदान केन्द्रों में मतदान कार्य के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुँचाने एवं मतदान पश्चात् वापसी स्थल तक आने की ओके रिपोर्ट भेजने, मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों में सतत् निगरानी रखने, मतदान की समय-समय पर रिपोर्ट भेजने, किसी आकस्मिक घटना तथा बूथ केपचरिंग आदि की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी मण्डला एवं संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) को भेजने तथा अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण करने अलग-अलग जनपदों के लिए जोनल (सेक्टर) ऑफिसर नियुक्त कर दिया है। जारी आदेश के तहत् घुघरी की नाहरवेली, बनेहरी, खजरी, जुनवानी, बिलगांव, राम्हेपुर, डोंगरमण्डला, गजराज, छतरपुर पंचायत के लिए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी शक्ति सिंह गौठरिया को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार टिकरिया, मांगा, घुघरी, छिवलाटोला, पाटन एवं ढेंकों पंचायत के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लालजू उईके को जोनल अधिकारी बनाया गया है। देवहारा, बम्हनी, सिंघनपुरी, चुरिया, चलनी, बरवानी, सलवाह पंचायत के लिए खण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी आर.एम. भुरमुदे को जोनल अधिकारी बनाया गया है। सहजर, बनिया, सुरेहली, दुलादर कुसमी, कचनारी, चौबा, भैंसवाही पंचायत के लिए परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्याम सिंह ठाकुर को जोनल अधिकारी बनाया गया है। कुन्टीददरगांव, किसली, तबलपानी, परसवाह, घोरेघाट, डुण्डादेही पंचायत के लिए सहायक यंत्री जनपद पंचायत घुघरी ए.के. चौहान को जोनल अधिकारी बनाया गया है। खोडाखुदरा एन, उमरिया, नैझर, लाफन, इमलीटोला, नाहरवेली पंचायत के लिए सहकारिता विस्तार अधिकारी घुघरी बिल्सन विनीत तिर्की को जोनल अधिकारी बनाया गया है। सहजर, लाटो, खम्हरिया, पाण्डकला, गरैयापाण्ड, खोडाखुदरा पंचायत के लिए खण्ड स्त्रोत समन्वयक जनशिक्षा केन्द्र घुघरी अमित श्रीवास्तव को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
निवास जनपद के लिए जोनल (सेक्टर) अधिकारी
जारी आदेश के तहत् मेढी, खैरानी, झुरकी पंचायत के लिए अनु.अधि. लोक निर्माण विभाग निवास अमर कुमार जैन को जोनल अधिकारी बनाया गया है। मनेरी, पौंड़ी पंचायत के लिए विकासखड शिक्षा अधिकारी निवास आर.एन. पटैल को जोनल अधिकारी बनाया गया है। कोहानी, गडरा एवं भलवाड़ा पंचायत परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास परि. निवास दीपशिखा विश्वकर्मा को, हाथीतारा, गुंदलई, सतपहरी माल पंचायत के लिए अनु.अधि. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग निवास एम.के. अग्रवाल को, हरीसिंगौरी माल, भीखमपुर, सुखरी संग्रामपुर पंचायत के लिए अनु.अधि. वन विभाग निवास जी.के. चतुर्वेदी को, थानमगांव पंचायत के लिए भू-संरक्षण अधि.निवास अमित पाण्डेय को, जंगलिया, मोहपानी, पायलीबाहुर पंचायत के लिए अनु.अधि. जलसंधान विभाग निवास अमरीश श्रीवास्तव को, बस्तरीजर, सिंगपुर, पिपरिया, सरसवाही, महरासिवनी के लिए वन परिक्षेत्र अधि. वनविभाग निवास स्वाती यादव को, हिरनाछापर, कटंगसिवनी पंचायत के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी निवास अनीता उपाध्याय को, जवैधा, मोहंगा, बम्हनी, मसूरघुघरी पंचायत के लिए सहायक यंत्री पंचायत ग्रामीण विकास विभाग राहुल मंडराह को, कोहका, मझगांव एवं पद्दीकोना पंचायत के लिए सहायक यंत्री जल संसाधन विभाग रमाकांत दुबे को तथा अमगवां, भानपुरबिसोरा, जिलहटी पंचायत के लिए खनिज अधिकारी मण्डला देवेश मरकाम को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नारायणगंज के लिये जोनल (सेक्टर) ऑफिसर
जारी आदेश के तहत् सिंगौधा, पाठा, कुण्डा, पिण्डरईमाल पंचायत के लिए अनु.अधि. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नारायणगंज आशुतोष गुप्ता को जोनल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार देवहार पंचायत के लिए पशुचिकित्सा अधिकारी नारायणगंज महेश गुप्ता को, मानेगांव एवं घोटखेड़ा के लिए वि.शि.अधि. नारायणगंज सुनील कुमार मरकाम को, पटेहरा, कुड़ामैली एवं सिकोसी के लिए उद्यान अधीक्षक उद्यान विभाग नारायणगंज जी.पी. मिश्रा को, माडोगढ, कोवरीकला, सलैया, साहा, कोंडरा उर्फ चौकी पंचायत के लिए बीआरसी जनपद शिक्षा केन्द्र नारायणगंज रनेश सैयाम को, पड़रिया उर्फ नारायणगंज, खैरी पदमी उर्फ मोहगांव पंचायत के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नारायणगंज प्रीति लोवंशी को, भावल, चिरईडोंगरी, कोंडरामाल, गूजरसानी पंचायत के लिए सहायक यंत्री ज.पंचा. नारायणगंज प्रतीप चौरसिया को, बम्हनी परतला, अमदरा एवं मझगांव पंचायत के लिए उद्यान विस्तार अधिकारी नारायणगंज आरके भारती को, कूम्हा, मैली, चंदेहरा, बीजेगंाव, खम्हरिया पंचायत के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी नारायणगंज सुरेन्द्र जाटव को, बबलिया माल, नैझर एवं डोभी पंचायत के लिए उपयंत्री जनपद शिक्षा केन्द्र नारायणगंज मनोज कुमार नाथ को, मल्ठार, डालाखापा, बरबटी एवं जेबरा पंचायत के लिए पशुचिकित्सा अधिकारी नारायणगंज बबलिया डॉ. अंजनी मरावी को, जुझारी, फडकीमाल, सिवनीमाल पंचायत के लिए उपयंत्री लोक निर्माण विभाग नारायणगंज मुकतार अहमद खान को, सुखराम, बनार, देवरीकला, खिन्हा पंचायत के लिए प्रबंधक म.प्र. सिविल सप्लाई कॉर्पो. मण्डला त्रिलोचन सिंह सैनी को, मुकासखुर्द, छपरा, चकहेही, कापा पंचायत के लिए परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास नारायणगंज संजीव मोहरे को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बिछिया के लिये जोनल (सेक्टर) ऑफिसर
जारी आदेश के तहत् रामनगर, खिरहनी, नकावल एवं भावामाल पंचायत के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी बिछिया गोविंद नारायण शुक्ला को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हर्राभाट माल, माधोपुर, जगनाथर, नरेनीमाल पंचायत के लिए सचिव, कृषि उपज मंडी बिछिया गुलजार सिंह को, मोर्चा, राता, खटिया, डुगंरिया, बोडाछपरी पंचायत के लिए (एस.ई.) ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बिछिया अरूण राणे को, तिलरी, चरगांव, झुतका, काताजर पंचायत के लिए उपंयत्री होलोन सिंचाई परियोजना नरेश बरकड़े को, बरबसपुर, मांगा लफरा एवं आमाडोंगरी पंचायत के लिए अनुवि. अधिकारी हालोन सिंचाई परि. डी.एस. मरावी को, पौंड़ी, बटवारा, मानिकपुर एवं ककैया पंचायत के लिए (ए.ई.) ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा बिछिया कुमारी संजना मरकाम को, भीमा, कोको, हर्राभाट, पड़रिया, नेवसा एवं बहेरा पंचायत के लिए अधीक्षक उद्यान विभाग डी.एस उईके को, राजोमाल, मनोहरपुर, करंजिया, मांगाबेली, धरमपुरी, किसली रैयत पंचायत के लिए सहायक यंत्री बिछिया अरविंद गोस्वामी को, सिझौरा, फोंक, कुडैला, चोरांगामाल, मोहाड एवं बरखेड़ा पंचायत के लिए (जे.एस.ओ) जनपद पंचायत बिछिया कल्पना परमानिक को जोनल अधिकारी बनाया गया है।
मवई के लिये जोनल (सेक्टर) ऑफिसर
जारी आदेश के तहत् बरई, नंदराम एवं बीजा पंचायत के लिए प्रबंधक मोहगांव परियोजना मण्डल मण्डला राकेश कोडापे को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सिंघौरी, घुटास एवं मुडियारिचका पंचायत के लिए अनुविभागीय अधिकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास अनुभाग मण्डला मधुअली को, सहजपुरी, पिपरी रैयत, कोलमगहन पंचायत के लिए बी.आर.सी. मवई राजेश महोबिया को, सकवाह, समनापुर एवं दाढी पंचायत के लिए प्राचार्य हाईस्कूल नवसा किशोर बंजारा को, भानपुर, कुम्हली एवं मोहगांव पंचायत के लिए प्राचार्य हाईस्कूल पौंड़ी बहरमुण्डा गोविंद पन्द्रे को, पिपरीमाल, भाडा, केवलारी कला पंचायत के लिए प्राचार्य हाईस्कूल जमगांव जीवन लाल धुर्वे को, चंदवारा रैयत, अंजनी, परसाटोला, देवरीदारद, हर्राटोला डी पंचायत के लिए प्राचार्य हाई स्कूल खलौडी पुष्पेन्द्र पाल्के को, धनगांव, अतरिया, सोढा, मडफा पंचायत के लिए प्राचार्य हाईस्कूल कुम्हली राजकुमार यादव को, सारसडोली, मवई अमवार पंचायत के लिए परि.अधि.महि.बाल विकास विभाग मवई ओ. पी. मसराम को, पखवार, बसनी, पौडीबहरमुुण्डा, मझगांव पंचायत के लिए सहा. यंत्री मनरेगा जी.पी. बट्टी को, सूरजपुरा, परसेल, मेढा एवं जमगांव पंचायत के लिए सहायक उद्या. विस्तार अधि. घोंटा बालेश्वर अमूले को, घोंटा, छपरतला एवं टिकरिया पंचायत के लिए प्राचार्य हाई स्कूल धनगांव त्रिलोक कुशराम को, मोतीनाला, लालपुर, नरहरगंज एवं नेवसा पंचायत के लिए प्रा.प्राचार्य हाईस्कूल परसाटोला बुधराम भार्गव को, खलौडी चंदगांव पंचायत के लिए व.कृ.वि. अधिकारी मवई व्ही.पी. तेकाम को, इंद्री, भीमडोंगरी एवं मनोरी पंचायत के लिए उपयंत्री जनपद पंचायत मवई प्रमोद भोडेकर को तथा बांदरवाडी, हर्राटोला, भीमौरी पंचायत के लिए प्राचार्य हाई स्कूल सकवा मुरकुश मुराली को जोनल अधिकारी बनाया गया है।
मोहगाँव के लिये जोनल (सेक्टर) ऑफिसर
जारी आदेश के तहत् कौआडोंगरी, बिलगड़ा एवं धनगांव पंचायत के लिए मुख्य कार्यपालन अधि.जन.पं. मोहगांव आर.एस. कुशवाह को जोनल अधिकारी बनाया गया है। सुडगांव, उमरिया, सिंगारपुर, बडझर, चुभावल एवं खीसी पंचायत के लिए उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं मण्डला एम. एल. मेहरा को, मोहगांवमाल, मोहगांव रैयत, उमरडीह, रयगंाव देवगांव पंचायत के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योति मार्काे को, खालेबिठौरी, खैरीमाल, चाबी, अंडियामाल, करेगांव एवं ठेभा पंचायत के लिए प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला दिनेश मर्सकोले को, गिठार, गिठारमलपहरी, झुरगीपोड़ी, मुगवानी, कुम्हर्रा, मलवाथर पंचायत के लिए प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला टी.आर. गुर्दे को, बोडासिल्ली, पिपरदर्रा, पिपरियारैयत, मचला, मुनु पंचायत के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला नंदकिशोर वास्क्ले को, कुडोपानी, निधानी, हर्राटीकुर, बिलगांव, चंदगांव पंचायत के लिए सहा.संचालक जिला शिक्षा अधिकारी मण्डला माखन सिंह सिंद्राम को तथा पलेहरा एवं चौगान पंचायत के लिए जिला रेशम अधिकारी मण्डला जितेन्द्र द्विवेदी को जोनल अधिकारी बनाया गया है।
बीजाडांडी के लिये जोनल (सेक्टर) ऑफिसर
जारी आदेश के तहत् टिकरिया एवं बुदरापिपरिया पंचायत के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधि. बीजाडांडी संतोष गुप्ता को जोनल अधिकारी बनाया गया है। उदयपुर, समनापुर, जमुनिया पंचायत के लिए सहा. यंत्री जनपद पंचायत बीजाडांडी यू.एस. ठाकुर को, ढुढवा मगरधा, तरवानी पंचायत के लिए प्राचार्य कन्या शिक्षा परि. बीजाडांडी कैलाश चंद्र को, बीजाडांडी, खम्हेरखेडा, बारंगदामल, धनवाही पंचायत के लिए उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नारायणगंज गौरव साहू को, रमतला, विजयपुर पंचायत के लिए जिला परि. समन्वय जिला शिक्षा केन्द्र मण्डला हीरेन्द्र वर्मा को, मैली बेलखेडी, बरौची पंचायत के लिए प्राचार्य हाईस्कूल विजयपुर अवधेश दुबे को, देवरी पंचायत के लिए कृषि विस्तार अधि. बीजाडांडी संगीता श्रीवास्तव को, पिण्डरई, जमठार, खापामाल, बरवाही, उपयंत्री सर्व शिक्षा अभियान बीजांडाडी संजय गौतम को, लालपुर, सांगवा पंचायत के लिए प्राचार्य उ.मा.वि. बरगांव संजय सप्रे को, मानिकसरा, बरगांव, भटाडंुगरिया माल पंचायत के लिए उपयंत्री जनपद पंचायत बीजाडांडी महेश प्रसाद को, चरगांवमाल, लावरमुडिया, पाठाचौरई, कालपी पंचायत के लिए विकासखण्ड शिक्षा स्त्रोत समन्वयक बीजाडांडी मोहन यादव को, कटंगी पौडीमाल, भोडी पंचायत के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी बीजाडांडी के. नागेश्वर को, पौनियामाल, चरगांवकला, बिलनगरीमाल एवं लहसर पंचायत के लिए उपयंत्री लोक निर्माण विभाग निवास यू.पी. मिश्रा को तथा छिंदगांव भैसवाही पंचायत के लिए उपयंत्री जनपद पंचायत बीजाडांडी अभिषेक शर्मा को जोनल अधिकारी बनाया गया है।
