Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स को स्थापित एवं विकसित करने मिलेगी हर संभव मदद और सुविधा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने इन्वेस्ट मध्यप्रदेश रोड-शो में जीसीसी पर राउंडटेबल मीटिंग में उद्योगपतियों से किया संवाद जीसीसी के लिए संवाद का क्रम लगातार रहेगा जारी

मण्डला 8 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) को स्थापित एवं विकसित करने के लिए हर संभव मदद और सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु में इन्वेस्ट मध्यप्रदेश रोड-शो के दौरान जीसीसी पर राउंडटेबल मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों और इन्वेस्टर्स को आश्वस्त किया कि बेंगलूरू जैसे टियर-1 शहर की सभी आवश्यकताएं एवं अनुकूलता प्रदेश के विभिन्न शहरों में विकसित की जाएगी। जीसीसी एवं उसके लिए आवश्यक सभी क्षेत्रों में समान रूप में अधोसंरचना और सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे कि प्रदेश के जीसीसी को स्थापित होने के लिए अनुकूल इको-सिस्टम मिल सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीसीसी को प्रदेश में स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों से लगातार संवाद का क्रम जारी रहेगा।

राउंडटेबल मीटिंग में जीसीसी की स्थापना, अनुकूलता, संभावना और निवेश पर विस्तृत चर्चा की गई। बेंगलुरु एवं देशभर से प्रसिद्ध जीसीसी कंपनी के प्रतिनिधियों ने जीसीसी के लिए आवश्यक टैलेंट बिल्डिंग, अधोसंरचना, निवेश, इको सिस्टम, कोलेब्रशन, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर विकसित करने संबंधी विचार रखे और आवश्यक सुझाव दिए। मीटिंग में विभिन्न उद्योगपतियों सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा एवं बाल विवाह रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

फील्ड विजिट करें तथा अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें अधिकारी – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

ग्राम टिकरवारा में पेयजल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन

Reva India News

Leave a Comment