Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जन्माष्टमी पर भगवान भोलेनाथ की उज्जयिनी हुई कृष्णमयी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्निक श्रीकृष्णा मित्रविंदा मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चन किया मुख्यमंत्री ने श्री बालक गिरीश गुरुजी से भेंट कर सत्संग का लाभ लिया

मण्डला 27 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास एवं उमंग से मनाया जा रहा हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन पहुंच कर सपत्निक जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्णा मित्रविंदा मंदिर में भगवान श्रीकृष्णाविंदा के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। श्रीकृष्णा मित्रविंदा धाम पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री बालक गिरीश गुरुजी से भेंट कर सत्संग का लाभ भी लिया।

श्रीकृष्णा मित्रविंदा धाम में आयोजित श्री अनिरुद्ध रामानुजन दास महाराज के कृष्णमयी भजनों ने संपूर्ण क्षेत्र को भक्तिभाव से भर दिया।जन्माष्टमी पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में आयोजित दही हांडी, मटकी फोड़, भजन-कीर्तन के कार्यक्रम और श्रद्धालुओं के उत्साह ने भगवान श्री महाकालेश्वर की उज्जयिनी को संपूर्ण रूप से कृष्णमयी कर दिया। श्रीकृष्णा मित्रविंदा धाम में पूजन के अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Related posts

आंगनवाड़ी सेवाओं की समीक्षा, टीकाकरण में समन्वय और कुपोषण उन्मूलन पर जोर

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में 1100 से अधिक वर-वधु गृहस्थ जीवन में किए प्रवेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दंपत्तियों को सुखद व उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सक्षम बना रही है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से 1.27 करोड़ बहनों के खाते में 1552.38 करोड़ रूपए की राशि अंतरित सामाजिक सुरक्षा पेंशन व उज्जवला के हितग्राहियों को भी किया लाभान्वित

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 17 नवम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment