मण्डला 29 अप्रैल 2022
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार एकीकृत रेफरल ट्रांसफोर्ट प्रणाली के अंर्तगत प्रदेश में नवीन एम्बूलेन्स वाहनों के संचालन का शुभारंभ लाल परेड ग्राउंड भोपाल में किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने द्वारा एम्बुलेन्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एम्बुलेन्स जिले में 30 अप्रैल, 1 मई की मध्य रात्री 12 बजे से प्रोजेक्ट हेड जय अम्बे राज्य स्तरीय केन्द्रीयकृत 108-कॉल सेन्टर के माध्यम से जिले में संजीवनी 108 सेवा का संचालन प्रारंभ कर दिया जायेगा। म.प्र. में ऐप के माध्यम से एम्बुलेन्स बुकिंग सुविधा 1 मई से प्रारंभ होगी। एम.पी. 108 संजीवनी ऐप पर क्यूआर कोड स्केन कर भी डाउनलोड की जा सकती है। जिले में जिला चिकित्सालय मंडला एवं ब्लॉक स्तर में टैलीकास्ट के माध्यम से 108 एम्बुलेन्स का शुभारंभ का सीधा प्रसारण कार्यक्रम देखा गया।
जिला चिकित्सालय में टेलीकास्ट 108 शुभारंभ कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रफुल्ल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधी जयदत्त झा, अनुराग उर्फ बिटटु चौरसिया, विवेक अग्निहोत्री मीडिया प्रभारी, डॉ0 के.आर. शाक्य सिविल सजर्न, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 आर.के. पीपरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 वाय.के. झारिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय धुर्वे, महिला चिकित्सक डॉ. ज्योति अग्रवाल, नर्सिंग ऑफिसर कमला नदंनवार, प्रभारी डिप्टी मिडिया अधिकारी सुलोचना रजक, निर्मिला रिछारिया मेट्रल तथा जिला अस्पताल का स्टॉफ उपस्थित था।
