Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भगवान श्रीकृष्ण की मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सांदीपनी आश्रम में की सपत्निक पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री ने गाया भजन पुलिस बैंड द्वारा दी गई सुमधुर कृष्ण भजनों की प्रस्तुति पुलिस बैंड के प्रत्येक जवान को ₹10000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी

मण्डला 27 अगस्त 2024

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली सांदीपनी पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की सपत्निक पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित महाआरती में भी शामिल हुए। पूजा अर्चना आश्रम के पुजारी पंडित श्री रूपम व्यास द्वारा कराई गई। सांदीपनी आश्रम में पुलिस बैंड द्वारा सुमधुर कृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने भी भक्ति में डूब कर “छोटी-छोटी गईया – छोटे छोटे ग्वाल” भजन गया उन्होंने पुलिस बैंड की सुमधुर प्रस्तुति पर प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक जवान को 10 हजार रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बालयोगी श्री उमेशनाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें।

उज्जैन में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुरूप पूरे प्रदेश के साथ उज्जैन में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उज्जैन के प्रमुख गोपाल मंदिर, इस्कॉन मंदिर, श्री कृष्ण मित्रविंदा मंदिर, सांदीपनी आश्रम सहित अन्य भगवान कृष्ण के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्रमुख मंदिरों में मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा श्रीकृष्ण पर्व के तहत “श्रीकृष्ण कला की अभिव्यक्तियां” थीम पर लोकप्रिय कलाकरों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उज्जैन के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी भगवान श्री कृष्ण की जीवन से जुड़े प्रसंग और दर्शन पर परिसंवाद के कार्यक्रम आयोजित हुए। सांदीपनी आश्रम में आयोजित श्रीकृष्ण पर्व में सुप्रसिद्ध भजन गायिका इशिता विश्वकर्मा और साथी कलाकारों द्वारा एक बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

Related posts

छोटी दीपावली पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन केबिनेट मंत्री, सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने कलेक्टर, एसपी के साथ जलाये दीप महाआरती के बाद आकर्षक आतिशबाजी भी की गई

Reva India News

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मण्डला के खिलाड़ियों का दबदबा सभी 7 खिलाड़ियों ने जीते पदक

Reva India News

स्व-सहायता समूह से जुड़कर दुर्गेशनंदनी ने संवारी आजीविका, बढ़ी आर्थिक आत्मनिर्भरता

Reva India News

Leave a Comment