Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में आए त्रुटिपूर्ण बिलों का 24 घंटे में किया गया निराकरण

मंडला 5 सितंबर 2024

अधीक्षण अभियंता (संचा./संधा.) म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. मण्डला ने बताया कि विगत दिवस कलेक्टर जनसुनवाई में रितेश श्रीवास ग्राम बिनैका द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनके परिसर का बिल 70357 रूपये आया है। तत्संबंध में प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. मण्डला द्वारा तत्काल परिसर की जांच कराकर आवश्यक जानकारी इकट्ठा की गई। जिसका विश्लेषण करने पर मीटर में गड़बड़ी पाये जाने पर बिल सुधार की कार्यवाही की गई तथा उपभोक्ता को त्रुटिपूर्ण बिल में 62034 रूपये की छूट देते हुए 8324 रूपये का बिल जारी किया गया है। इस संबंध में पूर्व क्षेत्र कंपनी मण्डला द्वारा यह अवगत कराया गया है कि इसके अतिरिक्त जनसुनवाई के अन्य 4 प्रकरणों में मोहगांव वितरण केन्द्र अंतर्गत श्री संतराम ग्राम सलैया को त्रुटिपूर्ण बिल की राशि 8999 रूपये में 5343 की छूट देते हुए रूपये 3656 रूपये का बिल जारी किया गया। श्री वीरसिंह ग्राम मोहनिया पटपरा को त्रुटिपूर्ण बिल की राशि 13315 रूपये में 7257 की छूट देते हुए रूपये 6058 रूपये का बिल जारी किया गया। श्री रामभरोष तेकाम ग्राम मोहनिया पटपरा को त्रुटिपूर्ण बिल की राशि 23282 रूपये में 8302 की छूट देते हुए रूपये 14980 रूपये का बिल जारी किया गया। इसी प्रकरण महाराजपुर वितरण केन्द्र अंतर्गत श्री हरिराम ठाकुर को त्रुटिपूर्ण बिल की राशि 20609 रूपये में 2776 की छूट देते हुए रूपये 17833 रूपये का बिल जारी किया गया। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (संचा./संधा.) वृत्त मण्डला द्वारा उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि उनके बिल एवं अन्य किसी भी विद्युत समस्या की शिकायत टोल फ्री नं. 1912 में दर्ज कराकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।

Related posts

अमृत सरोवर से बंजर जमीन में आई नई जान, खेती को मिला पानी का सहारा

Reva India News

सेवा की कहानी दिल में छेद की बीमारी से जूझ रहे 2 वर्षीय खुशाल को मिला निःशुल्क इलाज, अब स्वस्थ जीवन की ओर

Reva India News

जिले में 22 एवं 23 अक्टूबर को आयोजित होगा सेकंड डोज वैक्सीनेशन महाभियान एडीएम शहरी एवं सीईओ जि.पं. ग्रामीण क्षेत्र के लिए नोडल

Reva India News

Leave a Comment