Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

26 नवम्बर को मनाया जाएगा संविधान दिवस

मण्डला 24 नवम्बर 2021

कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार उप सचिव मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 26 नवम्बर 2021 को संविधान दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रपति संसद भवन में प्रातः 11 बजे संविधान दिवस कार्यक्रम में नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दूरदर्शन, संसद टीवी एवं अन्य चैनलों पर किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया है कि समस्त कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र इत्यादि अपने कार्यालयों एवं संस्थाओं में इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में शामिल हो सकते हैं एवं राष्ट्रपति के साथ संविधान की उद्देशिका का वाचन करते हुए कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।

Related posts

निवास विधानसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री पद का बना रहे दबाव वर्तमान विधायक डॉ अशोक मस्कोले ने लिखित में की शिकायत

Reva India News

आईडीबीआई बैंक द्वारा स्कूलों के लिए 4 कम्प्यूटर सिस्टम प्रदाय किए गए

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Reva India News

Leave a Comment