Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सहायक कलेक्टर आकिप खान ने अंजनिया में आरोग्यम मंडला शिविर का निरीक्षण किया

मंडला 7 सितंबर 2024

सहायक कलेक्टर आकिप खान ने शनिवार को उप तहसील अंजनिया में और केवलारी में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर तहसीलदार दिनेश वरकड़े सहित जिला, जनपद एवं पंचायत स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। सहायक कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को आरोग्यम मंडला शिविर का लाभ उठाने को कहा। जिससे इन शिविरों में अधिक से अधिक हितग्राही व नागरिक लाभान्वित हो सकें। आयोजित शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आमजन समुदाय को स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी। इन शिविरों का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से किया जा रहा है। आयोजित शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, लेब जांच, स्वास्थ्य परामर्श और आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। शिविरों की मॉनिटरिंग करने के लिए सेक्टर ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, सीएचओ, एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफल हो सके और इसका लाभ अधिक से अधिक हितग्राही व नागरिक उठा सकें। सहायक कलेक्टर आकिप खान ने आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर केवलारी का भी निरीक्षण किया।

Related posts

पौड़ी माल में जन कल्याण शिविर का दूसरा चरण संपन्न, 219 आवेदन मिले, 14 विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर 2.0 : ग्राम पंचायत बढ़ार का भ्रमण

Reva India News

जिले के दूर-सुदूर वनांचल क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा बेहतर बनेगी – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते चिकित्सक मरीजों की जाँच-उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाईयाँ वितरित करें – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते नवागत डॉक्टरों की पदस्थापना होने पर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 29 नवागत बंधपत्र चिकित्सकों को बधाई व शुभकामनाएं दी

Reva India News

Leave a Comment