Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह ने बोरिया में आयोजित आरोग्यम शिविर का निरीक्षण किया

मंडला 7 सितंबर 2024

संयुक्त कलेक्टर श्री अरविंद सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत बोरिया में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोग्यम शिविर के माध्यम अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए और शिविर में लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में वितरित की जा रही दवाइयाँ, शिविर में आने वाले नागरिकों का पंजीयन कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण, लेब जांच, स्वास्थ्य परामर्श सहित आयुष्मान कार्ड बनाने के बारे में जानकारी ली। जिससे शिविर का लाभ अधिक से अधिक हितग्राही व नागरिकों को मिल सके। निरीक्षण के दौरान जिला, जनपद और स्थानीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

गुणवत्ता के मानकों में की गई आंशिक शिथिलता

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का आगमन 27 को

Reva India News

मंडला में ग्राम पंचायत कर्मियों एवं अंशकालीन कर्मियों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment