Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तहसीलदार बिछिया दिनेश वरकड़े ने केवलारी में आरोग्यम शिविर का निरीक्षण किया

मंडला 7 सितंबर 2024

तहसीलदार बिछिया श्री दिनेश वरकड़े ने शनिवार को ग्राम पंचायत केवलारी विकासखंड बिछिया में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोग्यम मंडला शिविर का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। जिससे आयोजित शिविर का लाभ अधिक से अधिक हितग्राही और नागरिकों को मिल सके। उन्होंने शिविर में आने वाले नागरिकों का पंजीयन कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण, लेब जांच, स्वास्थ्य परामर्श सहित आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। जिससे इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयोजित शिविरों की मॉनिटरिंग करने के लिए सेक्टर ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, सीएचओ, एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का लाभ अधिक से अधिक हितग्राही व नागरिक उठा सकें। इस अवसर पर जिला जनपद और स्थानीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

बाल विवाह मुक्त भारत पर आधारित कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 30 मई 2024

Reva India News

सेवा संकल्प अभियान के तहत नर्मदा तट पर श्रमदान समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Reva India News

Leave a Comment