Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 सितम्बर को उज्जैन में निज निवास पर शाम 5 से 8 बजे तक आगंतुकों से करेंगे भेंट इंदौर के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे  

मंडला 7 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूज्य पिताजी स्व. पूनमचंद जी यादव के देवलोकगमन पर शोक व्यक्त करने आने वाले आगंतुकों से गीता कॉलोनी, उज्जैन स्थित निवास पर 8 सितंबर को शाम 5 से रात्रि 8 बजे तक मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 सितम्बर को प्रात: 10:30 पर इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर के विकास कार्यों संबंधी बैठक लेंगे। इंदौर जिले का प्रभार मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पास है। बैठक के बाद खण्डवा जिले के ग्राम खालवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद हरदा जिले के ग्राम खुदिया (मकड़ाई) में मंत्री श्री विजय शाह के बड़े भाई स्व. श्रीमंत राजा अजय शाह को श्रद्धांजलि अर्पित कर शाम 4:20 पर उज्जैन पहुँचेंगे।

Related posts

नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

Reva India News

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

जिले में मिले 34 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment