Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित हुईं जिले की 1 लाख 99 हजार 783 पात्र लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की हितग्राहियों के खातों में राशि

मंडला 9 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीना जिला सागर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं को 1574 करोड़ रूपये एवं 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पंेशन हितग्राहियों को 332.43 करोड़ रूपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरण की। इस दौरान जिले की 1 लाख 99 हजार 783 पात्र महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित की गई। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम का जिले में सीधा सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में एनआईसी कक्ष मंडला से लाड़ली बहनों ने सहभागिता की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित होने पर महिला हितग्राहियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि योजना के माध्यम से मिलने वाले पैसों से महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर एक कदम और बढ़ सकेंगी।

Related posts

अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

10 फरवरी को होगा 8310 वृक्षों का रोपण

Reva India News

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के 133 हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की गई

Reva India News

Leave a Comment