Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 17 सितंबर को मंडला में विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ, भूमिपूजन और वृक्षारोपण करेंगे

मंडला 16 सितंबर 2024

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 17 सितंबर दिन शनिवार को प्रातः 9:45 बजे सर्किट हाउस मंडला से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे जिला हॉस्पिटल मंडला आगमन कर जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ करेंगे। प्रातः 10:45 बजे जिला हॉस्पिटल मंडला से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला आगमन कर ऑडीटोरियम हॉल का उदघाटन, स्वच्छता अभियान, अग्निवीर पथ योजना और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 1:30 बजे रानी दुर्गावती महाविद्यालय से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत चटुआमार गाजीपुर आगमन कर सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन करेंगे। सांसद श्री कुलस्ते दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत चटुआमार से प्रस्थान कर दोपहर 3:30 बजे मोहनिया पटपरा आगमन कर सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आप सायं 5:30 बजे मोहनिया पटपरा से प्रस्थान कर सायं 7 बजे ग्राम जेवरा आगमन कर रात्रि विश्राम करेंगे।

Related posts

जिले में अब तक 1443.9 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों की सेवा करने का अवसर मिला है – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा घुघरी में भारत सरकार की एडिप योजना एलिम्को सहायक उपकरण वितरण शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

त्यागी आश्रम में संत महात्माओं का सम्मान किया 1100 दीपदान 

Reva India News

Leave a Comment