Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कुपोषण निवारण के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाएं – कलेक्टर आयुष मिशन सोसायटी एवं रोगी कल्याण सामिति की बैठक संपन्न

मंडला 19 सितंबर 2024

आयुष मिशन सोसायटी एवं रोगी कल्याण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा को बढ़ावा देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ सामन्जस्य बनाकर कुपोषण निवारण कार्यक्रम के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाएं। साथ ही देवारण्य योजना हेतु कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन करें। शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में पंजीकृत पेंशनरों के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि ऑनलाईन व ऑफलाईन योग से निरोग कार्यक्रम के लिए एसओपी तैयार करें। उन्होंने कुपोषण के संबंध में आयुष पद्धति से नवाचार हेतु कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे करते हुए दवाईयों का वितरण सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते, जिला आयुष अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

कुम्भ स्थल पर आयोजित होगा पारंपरिक खेल उत्सव

Reva India News

किसानों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप फसलों के चयन हेतु प्रेरित करें समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

पेयजल आपूर्ति की दैनिक मॉनिटरिंग करें – संभागायुक्त श्री सिंह संभागायुक्त ने शासन की योजनाओं एवं प्राथमिकता अभियानों के संबंध में चर्चा कर दिए आवश्यक निर्देश जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता रखते हुए पूर्ण करें-संभागायुक्त श्री सिंह

Reva India News

Leave a Comment