Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रीसिटिंग बैठक आयोजित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रकरण चिन्हित करने के निर्देश

मंडला, 23 नवम्बर 2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार आगामी 12 दिसम्बर 2026 को जिला मंडला में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला श्री कमल जोशी के निर्देशन तथा जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला श्री हेमराज सनोडिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय मंडला सहित तहसील न्यायालय निवास, नैनपुर एवं भुआ-बिछिया में लोक अदालत आयोजित होगी।

लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक एवं सिविल प्रकरणों के साथ विद्युत, मोटर दुर्घटना दावा, भरण-पोषण, चैक बाउंस, श्रम, राजस्व, पारिवारिक एवं वैवाहिक प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। साथ ही बैंक, नगरपालिका, विद्युत एवं बीएसएनएल से संबंधित प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का भी आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला श्री कमल जोशी द्वारा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीमा कंपनियों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर लोक अदालत में निराकरण हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में न्यायिक अधिकारियों को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में लंबित राजीनामा योग्य एमएसीसी प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। बीमा कंपनियों के अधिकारियों को संबंधित अधिवक्ताओं से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। बैठक में विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री आर.के. रावतकर, जिला न्यायाधीश श्री रमेश रंजन चौबे, जिला न्यायाधीश श्री विवेकानंद त्रिवेदी एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोब्रागड़े सहित बीमा कंपनियों के अधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Related posts

जनसुनवाई में मुन्ना लाल सारथी को मिली ट्रायसाईकिल

Reva India News

आज मनाया जाएगा संविधान दिवस

Reva India News

अखिल भारतीय मानव संगठन ने की मकर संक्रांति पर विशेष ट्रेन चलाने की मांग

Reva India News

Leave a Comment