मंडला, 22 नवम्बर 2026
कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं हब के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
वन स्टॉप सेंटर की केसवर्कर सुश्री आशा नंदा एवं श्रीमती साक्षी पटवा ने महिला सुरक्षा, पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सहायता सेवाओं तथा हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112 और 1930 की जानकारी दी। साथ ही पॉक्सो एक्ट, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, भ्रूण लिंग जांच प्रतिबंध एवं जेंडर आधारित हिंसा के विषय में जागरूक किया।
पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम कानून एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी।
