Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका मंडला द्वारा रपटा घाट, नेहरू स्मारक चौराहा एवं वार्डों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

मंडला 26 सितंबर 2024

मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडला ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 अंतर्गत नगरपालिका मण्डला में गुरूवार को रपटा घाट, नेहरू स्मारक चौराहा, अंबेडकर वार्ड एवं स्वामी सीताराम वार्ड में विशेष साफ सफाई अभियान व स्वच्छता जागरूकता का अभियान छात्र/छात्राओं और नागरिकों के सहयोग से चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान कचरे अड्डों को चिंहित करते हुए स्वच्छता लक्षित इकाई में रूपांतरण करते हुए आम लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कचरा इधर उधर न फेकने की समझाईश दी गई। प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग न करने और बाजार जाते समय कपड़े के थैले को साथ में ले जाने को कहा गया। घरों से निकलने वाले पुराने कपड़े एवं पर्दा को नगर पालिका के झोला बैंक में जमा करने का अनुरोध किया गया। घर से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखकर कचरा वाहन में डालने की समझाईश दी गई। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, सभापति नगरपालिका मंडला श्रीमती प्रीति राय के द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और स्वच्छता अभियान में भाग लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related posts

जिले में मिले 59 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का मंडला आगमन 20 नवम्बर को  

Reva India News

पंचचौकी महा आरती ट्रस्ट में पूर्णकालिक आजीवन सदस्य बने श्री रामगोपाल

Reva India News

Leave a Comment