Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का मंडला आगमन 20 नवम्बर को  

मण्डला 19 नवम्बर 2021

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का 20 नवम्बर को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बिसाहूलाल सिंह 20 नवम्बर को दोपहर 3 बजे जबलपुर से मंडला के लिए प्रस्थान कर सायं 5:30 बजे मंडला पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। प्रभारी मंत्री 21 नवम्बर को प्रातः 11 बजे जनजातीय गौरव दिवस की तैयारी के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं विभिन्न स्तर के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय में समस्त विभागीय जिला प्रमुख अधिकारियों के साथ जनजातीय गौरव दिवस के संबंध में समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात् प्रभारी मंत्री श्री सिंह रात्रि विश्राम करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह 22 नवम्बर को दोपहर 12:30 बजे जनजातीय गौरव दिवस के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात् दोपहर 2:30 बजे मंडला से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

7 दिवस के भीतर कार्यालय में उपस्थित हों उपयंत्री श्री वरकड़े

Reva India News

फूलसागर में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

जनसुनवाई में रंगलाल यादव को तत्काल मिला व्हीलचेयर

Reva India News

Leave a Comment