Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसटीईएम प्रयोगशाला विद्यार्थी के भौगोलिक ज्ञान के लिए अभिनव पहल है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके प्रयोगशाला के माध्यम से विद्यार्थी गणित और विज्ञान की जटिलता को आसानी से समझेंगे – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके

मंडला 27 सितंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि जिला प्रशासन और चुटका मध्यप्रदेश परमाणु विद्युत परियोजना के सौजन्य से जिले के विकासखंड नारायणगंज और बीजाडांडी के 55 विद्यालयों में एसटीईएम प्रयोगशाला संचालित कर विद्यार्थियों को भौगोलिक गतिविधियों की जानकारियाँ देने का काम किया जा रहा है। इन प्रयोगशालाओं को संचालित करना जिले के लिए एक अभिनव पहल है। प्रयोगशाला में चाँद-सितारे, सूरज और सौरमण्डल के बारे में विद्यार्थियों को बताया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी ग्रहों की गति और पृथ्वी की घूर्णन गति के बारे में जान सकें। उन्होंने कहा कि चुटका परमाणु परियोजना के माध्यम से प्रयोगशाला और पेंटिंग के माध्यम से भी विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया गया है। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके शुक्रवार को जिला योजना भवन में आयोजित कार्यक्रम में चुटका मध्यप्रदेश परमाणु विद्युत परियोजना के द्वारा शैक्षणिक विकास के कार्यों पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। मंत्री जी को पौधा प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि चुटका परियोजना के द्वारा संचालित प्रयोगशाला में विद्यार्थी अंतरिक्ष के स्वरूप को समझ सकेंगे। विद्यार्थी प्रयोगशाला के माध्यम से विज्ञान और गणित की जटिलता को आसानी से हल करेंगे। इससे विद्यार्थियों की समझ बढ़ेगी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने इसी प्रकार से जिले में स्वास्थ्य शिविर भी लगाने के निर्देश दिए। जिले के नागरिकों को जटिल बीमारियों से मुक्त होने के लिए इन शिविरों का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिले में कैंसर से पीड़ित मरीजों का उपचार करना जरूरी है। ऐसे मरीजों को चिन्हित करने के लिए गांव गांव में शिविर लगाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना जरूरी है। इसके लिए गांव गांव में अभियान चलाकर महिलाओं को कैंसर जैसे बीमारियों के परिणामों और बचाव के बारे में बताया जाए। जिससे कैंसर से पीड़ित मरीज समय पर अपना उपचार करा सके। उन्होंने इसी प्रकार से आयोजित शिविरों में सभी प्रकार की बीमारियांे की जांच और उपचार करने के निर्देश दिए।

Related posts

गुरुकुल परम्परा को आत्मसात कर हम फिर से बनेंगे विश्व गुरु : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

वैश्य महासम्मेलन की चेतना रैली आयोजित

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाए – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने गुरूवार को सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की

Reva India News

Leave a Comment