Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित  

मंडला 15 सितंबर 2025

बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं में ईकेवायसी अनिवार्य है। इस हेतु विकासखण्ड स्तर पर संचालित सभी आधार केन्द्र सुचारु रुप से संचालित हों। जिले में उपलब्ध सभी आधार किटों को समयबद्ध तरीके से क्रियाशील किया जाए। जिले में आधार कार्ड नामांकन और उनके अद्यतन की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक जिला योजना भवन में आयोजित हुई।बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट,समस्त एसडीएम मौजूद थे।

बैठक में उन्होंने कहा कि बच्चों के नए आधार नामांकन, लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करा लें और आधार में अपने दस्तावेज जैसे फोटो,नाम,पता, मोबाइल नम्बर,पता आदि अपडेट करा लें।बैठक के दौरान यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय के प्रतिनिधि श्री निकेत दीवान ऑनलाईन माध्यम से जुड़े रहे।लोक सेवा प्रबंधन श्री शैलेष यादव एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

मंडला जिला पंचायत सीईओ ने घुघरी में जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 21 जून 2026

Reva India News

हिन्दी, भावों की अभिव्यक्ति और मातृभूमि पर मर-मिटने की भक्ति है: राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

Leave a Comment