Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आनंदम (दुआओं का घर) के नव निर्मित भवन में जरूरतमंदों के लिए सामग्री दान करने की अपील

मंडला, 19 अक्टूबर 2026

वर्ष 2016 से संचालित आनंदम (दुआओं का घर), मंडला के नव निर्मित भवन का शुभारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर आमजन से अपील की गई है कि घरों में जरूरत से अधिक रखी उपयोगी वस्तुएं आनंदम में दान करें।

कपड़े, जूते-चप्पल, किताबें-कॉपियाँ, बिस्तर, मोबाइल, पेन-पेंसिल, घड़ी, टीवी, कूलर, पंखे सहित ऐसी वस्तुएं, जो अच्छी स्थिति में हैं और उपयोग में नहीं आ रही हैं, उन्हें आनंदम में जमा कराया जा सकता है। ये वस्तुएं यहां आने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी साबित होंगी।

आपकी अनुपयोगी वस्तु किसी जरूरतमंद के लिए मददगार बन सकती है। आइए, इस पहल से जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाएं और सेवा व सहयोग की भावना को आगे बढ़ाएं।

Related posts

3 स्थानों पर खुले आधार केन्द्र  

Reva India News

कलेक्टर ने किया प्रगतिशील मत्स्य पालक के तालाब का निरीक्षण

Reva India News

बम्हनी बंजर में शराब समूह का लाइसेंस निरस्त

Reva India News

Leave a Comment