Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसली और मोचा में परिवर्तन दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई

मंडला 28 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में परिवर्तन दिवस के अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसली और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोचा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया और बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में पेन दिए गए। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए एसडीएम बिछिया सोनाली देव, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रमेश मंडावी का मार्गदर्शन और श्री टेकाम प्राचार्य उच्च माध्यमिक विद्यालय किसली एवं श्रीमती मीरा कार्की प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोचा का विशेष योगदान रहा। आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित था।

Related posts

राजा शंकरशाह-रघुनाथ शाह बलिदान दिवस के लिए नोडल नियुक्त  

Reva India News

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 सितम्बर को उज्जैन में निज निवास पर शाम 5 से 8 बजे तक आगंतुकों से करेंगे भेंट इंदौर के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे  

Reva India News

Leave a Comment