Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदन पत्र 15 अक्टूबर तक आमंत्रित

मंडला 28 सितंबर 2024

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण के तहत ग्राम पंचायत में एक उचित मूल्य दुकान संचालित किया जाएगा। जिले के विकासखंड मोहगांव, घुघरी, नैनपुर, निवास, बीजाडांडी और नारायणगंज की पंचायतों में उचित मूल्य की दुकानें पूर्व संचालक संस्थाओं के समर्पित करने के कारण रिक्त है। इन पंचायतों में दुकान खोलने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जिसके तहत विकासखंड मोहगांव में ग्राम पंचायत मोहगांव माल, मोहगांव रैयत, मुनू, कुड़ोपानी, उमरडीह, ठेभा, बड़झर, चौगान, बिलगांव, हर्राटीकुर, विकासखंड घुघरी में नाहरवेली, छिवलाटोला, मांगा, राम्हेपुर, सहजर, बनिया, सुरेहली, ढेको, चुरिया, छुलादर, चोबा, बरवानी, सिंघनपुरी, विकासखंड में झुलपुर, बरबसपुर, चिचोली, बारगी, तिलई, विकासखंड निवास में आमाडोंगरी, हिरनाछापर, सरसवाही, जंगलिया, मेढ़ी, कोहानी, भदारी, झुरकी, मोहगांव, बम्हनी, जबोधा, विकासखंड बीजाडांडी में लहसर, बिलनगरी, चरगांव कला और विकासखंड नारायणगंज में बरबटी, मुकासखुर्द और सुकराम में उचित मूल्य की दुकान खोलने हेतु आवेदन पत्र वेबसाईट https://rationmitra.nic.in/ पोर्टल पर 15 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी जिला आपूर्ति विभाग से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

सबको वैक्सीन का दूसरा डोज लगाना सर्वोच्च प्राथमिकता सावधानी बरतते हुए तीसरी लहर को आने से रोकें – श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री ने किया क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के सदस्यों को संबोधित

Reva India News

आजीविका मिशन के तहत् निवास में आयोजित हुआ रोजगार कैम्प 11 नवम्बर तक होंगे शिविर आयोजित

Reva India News

महा-युवा संगम मेला 20 जनवरी को कलेक्टर की पहल पर युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

Reva India News

Leave a Comment