Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

मंडला 15 अक्टूबर 2024

सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में अलग-अलग अनुविभागों से आए कुल 92 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में दादा धनीराम वार्ड महाराजपुर निवासी सुभेराम विश्वकर्मा ने वृ़द्धा पेंशन की राशि न मिलने के संबंध में, ग्राम प्रेमपुर निवासी राजेन्द्र बंजारा ने ईपीएफ की राशि दिलवाने के संबंध में, ग्राम पीपरदौन निवासी तीरथदास बघेल ने किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने के संबंध में, समस्त ग्रामवासी मलपढार ने वनग्राम में तीन फेस विद्युत सप्लाई करने के संबंध में आवेदन दिए। साथ ही जनसुनवाई में अनेक अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Related posts

प्रधानमंत्री जनमन योजना साकार कर रही पक्की छत का सपना जंतीपुर की मुन्नी बाई भारतीया का बना पक्का मकान

Reva India News

किसानों को मिली किसान सम्मान निधि की 17वी किश्त जिला योजना भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Reva India News

सिलगी में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण  

Reva India News

Leave a Comment