Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

‘‘जादू नहीं विज्ञान-समझना, समझाना आसान’’ विषय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

मण्डला 10 दिसम्बर 2021

जादू नहीं विज्ञान है समझना समझाना आसान है विषय को लेकर शासकीय कन्या उमावि रानी अवंती बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मण्डनला में जिले के समस्त  विज्ञान शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दो बैच में आयोजित किया गया। प्रथम बैच में बिछिया, मवई, निवास, नारायणगंज, बीजाडांडी तथा द्वितीय बैच में मण्डला, नैनपुर, मोहगांव एवं घुघरी विकासखण्ड के विज्ञान शिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक कल्पना नागेश्वर प्राचार्य कन्या रामनगर, नवीन चौरसिया उमावि बिनैका, संजीव वर्मा उमावि क्र.-02, राकेश चौरसिया उमावि खुर्सीपार, सोम शंकर पांडे मधुपुरी द्वारा जिले के शिक्षकों को चमत्कारों के पीछे छुपे तथ्य और वैज्ञानिक कारण विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से रासायनिक अभिक्रिया के द्वारा समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान हवन कुंड में अग्नि उत्पन्न करना, नींबू काटकर खून निकालना, नारियल की जटा में आग उत्पन्न करना, हाथ काट कर खून निकालना जैसे कई चमत्कार विज्ञान शिक्षकों को दिखाए गए एवं इन चमत्कार के पीछे वैज्ञानिक तथ्यों और अभी क्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य इन चमत्कारों को लेकर समाज में फैले अंधविश्वास को दूर करना है। यह कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय में उनके विज्ञान शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को अंधविश्वास के प्रति जागरूक करने हेतु कराया जाएगा। प्रशिक्षण का प्रारंभ एपीसी मंडला मुकेश पांडे एवं श्रीमती जय लक्ष्मी सोनी प्राचार्य रानी अवंती बाई कन्या उमावि मण्डला उपस्थित रहे।

Related posts

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Reva India News

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Reva India News

ऊर्जा विभाग मण्डला मध्यप्रदेश में लगातार आठवी बार प्रथम  

Reva India News

Leave a Comment