Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संभाग समन्वयक ने ली अंकुर अभियान अंतर्गत बैठक

मण्डला 14 जुलाई 2021

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक बीएस डामोर ने 13 जुलाई को जिले के नारायणगंज विकासखण्ड में भ्रमण किया। जिले के सभी विकासखंड समन्वयकों की उपस्थिति में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन अंकुर अभियान एवं टीकाकरण महाभियान को सफल बनाने के लिए किया गया।

संभाग समन्वयक ने जिलेवासियों से अपील की है कि प्रत्येक परिवार के सदस्य एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाएं। अंकुर अभियान अंतर्गत पोर्टल पर पंजीयन के 30 दिनों के बाद प्रमाण पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। टीकाकरण महाभियान के अंतर्गत प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया। बैठक में जन अभियान परिषद की आगामी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई एवं प्रत्येक ग्राम को नशामुक्त एवं जागरूक करने के लिए कहा गया। बैठक में जिला समन्वयक राजेन्द्र चौधरी, जिले के समस्त विकासखंडों के विकासखंड समन्वयक, कोरोना वॉलेंटियर्स, सामाजिक कार्यकर्तागण, धन्नी परस्ते, वंदना मरावी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सीएमसीएलडीपी की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related posts

युवा-संगम रोजगार मेला 16 जून को नगरपालिका मंडला में निजी कम्पनियाँ देंगी रोजगार के अवसर

Reva India News

कोरोना संक्रमण से बचने आगामी त्यौहारों में विशेष सावधानी आवश्यक – श्री कुलस्ते जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment