Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया में दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर संपन्न

मंडला 16 अक्टूबर 2024

कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशों के परिपालन में उपसंचालक सामाजिक न्याय मण्डला एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया के मार्गदर्शन में 16 अक्टूबर 2024 को जनपद पंचायत परिसर बिछिया में दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया एवं अध्यक्ष जनपद पंचायत बिछिया शकुना उइके के मुख्य आतिथ्य में शिविर संपन्न हुआ। शिविर में जनपद पंचायत बिछिया व जनपद पंचायत मवई, नगर परिषद भुआ बिछिया के दिव्यांगजन परीक्षण शिविर में 271 दिव्यांगजन सम्मिलित हुये। एलिम्को जबलपुर टीम से डॉ. स्वाती गोयल, डॉ. भानुप्रताप, डॉ. नीरज मोर्या द्वारा कुल 48 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग हेतु चिन्हांकन किया गया एवं जिला मेडिकल बोर्ड मण्डला द्वारा 125 दिव्यांगजनों का नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र व नवीनीकरण कर जारी किया गया। शिविर में जनपद पंचायत बिछिया व मवई नगर पंचायत भुआ बिछिया के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

बरसात में होने वाली संक्रामक बीमारी से बचने एडवाईजरी

Reva India News

असामान्य लेनदेन की जानकारी तुरंत दें – डॉ. सिडाना लोकसभा निर्वाचन के संबंध में बैंक अधिकारियों की बैठक संपन्न

Reva India News

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का दौरा कार्यक्रम सामूहिक सूर्य नमस्कार, पर्यावरण प्रदर्शनी, शहरी स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ में होंगी शामिल

Reva India News

Leave a Comment