Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भिक्षावृत्ति रोकथाम व जन जागरूकता अभियान 28 अक्टूबर तक चलाया जाएगा

मंडला 16 अक्टूबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन व जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में 11 अक्टूबर 2024 से 28 अक्टूबर 2024 तक भिक्षावृत्ति रोकथाम व जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जिले के छोटे कस्बों, ट्रेफिक चौराहों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में यदि 18 वर्ष कम उम्र के बच्चे अपने परिवार के साथ भिक्षावृत्ति, नशा, बालश्रम आदि जोखिमपूर्ण कायों में संलग्न पाये जाते हैं, उन्हे समझाईश एवं आवश्यकता पड़ने पर रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के माध्यम से बच्चों का उचित संरक्षण व पुनर्वास किया जाना है।   अभियान के प्रथम दिवस 11 अक्टूबर 2024 को मण्डला शहर प्रमुख स्थानों जैसे चौपाटी, सब्जी मण्डी, कृषि उपज मण्डी, 14 अक्टूबर 2024 को मण्डला शहर के उदय चौक, चौपाटी, रपटा घाट, नेहरू स्मारक, बिझिंया तिराहा, लालीपुर चौक, 15 अक्टूबर 2024 को नैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, बाजार चौराहा, 16 अक्टूबर 2024 को निवास विकासखण्ड अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र मनेरी, बस स्टेण्ड, मुख्य बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा आम नागरिकों से भिक्षा नही शिक्षा दें नारे के साथ पम्पलेट वितरित व स्टीकर चस्पा किये गये तथा लोगों को आवश्यक समझाईश दी गई। अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, विशेष किशोर पुलिस इकाई मण्डला, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर पालिका आदि द्वारा उचित समन्वय के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

नगरपालिका मण्डला क्षेत्र अंतर्गत समस्त भवनों की सूचना 7 दिवस के अंदर प्रस्तुत करें

Reva India News

जल संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है – कलेक्टर बिछिया के ग्राम भौंदा में जल चौपाल का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment