Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार मेला संपन्न 184 का हुआ प्रारंभिक चयन

मंडला 23 अक्टूबर 2024

जिला प्रशासन मण्डला के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय मण्डला एवं आजीविका मिशन मण्डला द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिये 23 अक्टूबर 2024 को नगरपालिका मण्डला के टाउनहॉल में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 256 युवाओं ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन कराया। 10 निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 184 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी श्री विनय मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्जवलित कर रोजगार मेले में उपस्थित युवा/युवतियों को मार्गदर्शन एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।

रोजगार मेला में जिला रोजगार अधिकारी मण्डला श्री एलएस सैयाम, जिला परियोजना प्रबंधक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्री बीडी भैंसारे, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन श्री नीलेष दुबे, प्रदान संस्थान मण्डला श्री अनिरूद्ध शास्त्री, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला श्री अनिल दुबे, ग्रामोद्योग मण्डला श्री आर.एस.बरकडे, श्री डीके साहू, श्रीमती रेखा चौरसिया जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, श्री शर्मा सेडमेप मण्डला, विकासखण्ड प्रबंधक आजीविका मिशन श्री योगेंद्र तिवारी, श्री अभय गौर, श्रीमती सुरेखा बैरागी एवं आजीविका मिशन के कर्मचारी, आदिवासी वित्त विभाग एवं अंत्यावसायी कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

4 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए कलेक्टर और एसपी पर गंभीर आरोप कहा नक्सलियों की आड़ में आदिवासियों का कर रहे सफाया

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया

Reva India News

Leave a Comment