Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकगणों और पत्रकारों के साथ नर्मदा नदी में दीपक प्रवाहित किए

मंडला 29 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को दीपावली के धनतेरस पर्व पर नर्मदा नदी के तट रपटाघाट में दीप प्रज्वलित कर नर्मदा नदी में दीप प्रवाहित किए। उन्होंने इस अवसर पर सफाईकमियों और गरीब नागरिकों को मिठाईयाँ और गिफ्ट भेंट किए। नर्मदा नदी के रपटाघाट में एकादशी से नर्मदा जी की महाआरती प्रारंभ की जाएगी, इसके लिए रपटाघाट को निर्धारित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषभ जैन, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण व नागरिकों ने नर्मदा नदी में दीपक प्रवाहित किए।

 

Related posts

चलित प्रयोगशाला से बच्चे सीख रहे प्रायोगिक कार्य

Reva India News

जिले में मधुमक्खी पालन की विस्तृत संभावना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा वीसी से जुड़े केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी

Reva India News

जनहित की मांगों को लेकर मेट संघ ने सोपे ज्ञापन जनपद सीईओ ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

Leave a Comment