’राष्ट्रीय एकता दिवस’ का शपथ कार्यक्रम 29 अक्टूबर को
मंडला 28 अक्टूबर 2024
अपर कलेक्टर के निर्देशानुसार 29 अक्टूबर 2024 को एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिये ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ का शपथ दिलाया जाएगा। साथ ही जिले में कम से कम एक स्थान पर ’रन फॉर युनिटी’ का आयोजन स्थानीय जन प्रतिनिधियों के नेतृत्व में आमजन की सहभागिता से किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी किया जाएगा।

राजस्व दल द्वारा बुढ़ला में अवैध भंडारित रेत को किया गया जप्त
मंडला 28 अक्टूबर 2024
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीएम बिछिया सोनाली देव के मार्गदर्शन में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिये खनिज व राजस्व विभाग के दल द्वारा गत दिवस बुढ़ला क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बुढ़ला में खनिज रेत का अवैध भंडारण पाया गया। खसरा नक्शा 345 और 346 भूमि स्वामी खसरा नंबर 357 में लगभग 40 ट्राली घन मीटर रेत के अवैध भंडारण को जप्त कर खनिज विभाग के सुपुर्दगी में किया गया है। क्षेत्र में पाए गए खनिज रेत भण्डारण के संबंध में खनिज प्रावधान के अंतर्गत आगामी कार्यवाही के लिये प्रतिवेदन तैयार कर निराकरण के लिये वरिष्ठ स्तर पर प्रेषित किया जाएगा। कार्यवाही के दौरान राजस्व अमला सहित संबंधित उपस्थित थे।

नवम आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम का आयोजन 29 अक्टूबर को
मंडला 28 अक्टूबर 2024
जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयुष विभाग के अधिनस्थ संचालित संस्थाओं में नवम आयुर्वेद दिवस 29 अक्टूबर 2024 को प्रातः 9:30 बजे से जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मनाया जाएगा। भगवान धनवंतरी जयन्ती पर पूजा अर्चना के पश्चात, वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार विषय पर कार्यक्रम के साथ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई शपथ
जिपं. अध्यक्ष श्री संजय कुशराम और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मंडला 29 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को जिला योजना भवन के सभाकक्ष में देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया। जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला योजना भवन से रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया गया। रन फॉर यूनिटी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, जनपद पंचायत कार्यालय मंडला, पशु चिकित्सालय विभाग, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग होते हुए स्टेडियम तक पहुँची। स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का समापन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषभ जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, सीआरपीएफ के जवान, पुलिस बल एवं सम्मानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने धनतेरस पर भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना कर प्रसादी प्राप्त किया
मंडला 29 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को धनतेरस पर जिला आयुष कार्यालय मंडला में आयुर्वेद दिवस मनाया। उन्होंने इस अवसर पर भगवान श्री धनवंतरी की जयंती पर उनकी पूजा अर्चना कर प्रसादी प्राप्त किया। जिला आयुष कार्यालय के द्वारा आयुर्वेद दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। आयोजित शिविर में आयुर्वेद से संबंधित उपचार विधि और आयुर्वेद दवाईयों के बारे में जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर जिला आयुष कार्यालय मंडला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष विभाग द्वारा लगाए गए सेल्फी प्वाईंट में सेल्फी ली। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी श्रीमती गायत्री अहाके सहित आयुष विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

एक नवंबर को रानी दुर्गावती महाविद्यालय ऑडीटोरियम में ’मध्यप्रदेश स्थापना दिवस’ मनाया जाएगा
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अधिकारी, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकारों को उपस्थित होने के निर्देश दिए
मंडला 29 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम 1 नवम्बर 2024 को प्रातः 11 बजे रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला के ऑडीटोरियम में आयोजित किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में जिले के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकारगण उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता, सजावट, रंगोली, ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरूषों की प्रतिमाओं, प्रमुख कार्यालयों की साफ-सफाई, स्वसहायता समूहों के माध्यम से दीपावली से संबंधित सामग्री का क्रय गो शालाओं में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा मंगलवार को जिला योजना भवन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषभ जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर अस्पतालों में मरीजों के लिए फल व मिठाई का वितरण और गरीब बस्तियों में मिठाई का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी शासकीय भवनों में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रात्रि में रोशनी का प्रबंध करना होगा। गरीब परिवारों के साथ दीपावली मनाई जाएगी तथा श्रमिकों को मिष्ठानन का वितरण किया जाएगा। दीपावली में आतिशबाजी के संबंध में सावधानी बरतने के निर्देश दिए जाएंगे। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे। इस दौरान आतिशबाजी के कचरे को हटाने के लिए सघन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

सघन चैकिंग अभियान के अंतर्गत दस बसों पर कार्यवाही की गई
मंडला 29 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में नियम विरूद्ध संचालित वाहनों की चैंकिग का अभियान चलाया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी के द्वारा उक्त निर्देशों के तहत सोमवार को मण्डला से डिण्डोरी तथा मण्डला से जबलपुर मार्ग पर वाहनों की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान 25 वाहनों की जांच की गई, जिसमें फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, फर्स्टएड बॉक्स, ओव्हरलोडिंग एवं अधिक किराया लेने के संबंध में जांच की गई। नियम विरूद्ध चल रही 10 बसों पर मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत 21 हजार 500 रूपए का समन शुल्क वसूला गया। चैकिंग अभियान में जिला परिवहन कार्यालय मण्डला से राहुल उइके, जयप्रकाश उपाध्याय और अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार से वाहन चैकिंग का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग के लिए प्रस्ताव 31 अक्टूबर तक आमंत्रित
मण्डला 29 अक्टूबर 2024
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र हेतु कौशल एवं तकनीकी विकास योजनांतर्गत 8.54 लाख रू का बजट जिले के शिल्पियों एवं बुनकरों के विकास के लिए आवंटित किया गया है। हाथकरघा कौशल प्रशिक्षण व हस्तशिल्प प्रशिक्षण एवं उपकरण के लिए 3.71 लाख, हस्तशिल्पियों को उन्नत प्रशिक्षण व उपकरण के लिए 3.31 लाख और हाथकरघा कौशल प्रशिक्षण के लिए 1.52 लाख आवंटित हैं। हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में कार्यरत जिले के बुनकर व औद्योगिक सहकारी समितियों स्व-सहायता समूहों उद्यमियों, अशासकीय संस्थाएं, शासकीय संस्थाओं से कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, करघे एवं सहायक उपकरण तथा हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से संबंधित उपकरण आदि के लिए प्रस्ताव 31 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं।

अचल संपत्ति का बाजार मूल्य जिला मूल्यांकन समिति के समक्ष 30 अक्टूबर को किया जाएगा
मंडला 29 अक्टूबर 2024
जिला पंजीयक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मंडला जिले में स्थित अचल संपत्तियों का बाजार मूल्य निश्चित करने संबंधी गाईडलाईन वर्ष 2024-25 की शेष अवधि के लिए अनंतिम मूल्यों का अवलोकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिसका अंतिम कार्य जिला पंजीयक/संयोजक जिला मूल्यांकन समिति मंडला के समक्ष 30 अक्टूबर तक किया जाएगा।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने छात्रावास की छात्राओं के साथ दीपावली मनाई
मंडला 29 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने “हर घर दिवाली उत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी बालिका छात्रावास मंडला की छात्राओं के साथ दीपावली का उत्सव मनाया। उन्होंने सभी छात्राओं को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छात्राओं के साथ दीपावली की पूजा-अर्चना कर फुलझड़ियाँ जलाई। बच्चों को गिफ्ट प्रदान किए। इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा ग्रीटिंग्स कार्ड बनाकर अतिथियों को भेंट किया गया। छात्राएं दीपावली त्यौहार में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ दीपावली मनाकर बहुत प्रसन्न हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

जनसुनवाई में प्रीति को तत्काल मिला स्वीकृति आदेश
मंडला 29 अक्टूबर 2024
मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के ग्राम गुरारखेड़ा निवासी प्रीति भारतीय ने जनसुनवाई का विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाने के संबंध कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सामाजिक न्याय विभाग को आवेदन की पात्रता का परीक्षण कराते हुए तत्काल प्रीति को मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के तहत स्वीकृति आदेश प्रदान किया। प्रीति कहती हैं कि जनसुनवाई में मेरी पेंशन की समस्या का निराकरण हो जाने से मैं अत्यंत खुश हूं और अगले महीने से मेरे बैंक खाते में सीधे पेंशन की राशि प्रदान की जाएगी। जिससे परिवार के जीवनयापन में मददगार साबित होगी। प्रीति ने जिला प्रशासन एवं जिला स्तरीय जनसुनवाई के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

ललित को मिला आर्थिक सहायता का लाभ
मंडला 29 अक्टूबर 2024
प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर शिकायतों का मौके पर ही निराकरण होने से आवेदक खुशी जाहिर कर रहे हैं। 29 अक्टूबर 2024 को सम्पन्न हुई जनसुनवाई में जिले के सरदार पटेल वार्ड निवासी ललित साहू ने कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आवेदक ललित को तत्काल 2 हजार 1 सौ रूपए की सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही हर घर दीवाली कार्यक्रम के तहत उपहार भेंट कर दीवाली की शुभकामनाएं दी। ललित साहू ने जिला प्रशासन की इस संवेदनशील सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है।

जनसुनवाई में टीकाराम को तत्काल मिला श्रवण यंत्र
मंडला 29 अक्टूबर 2024
जिले के जिला योजना भवन में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में पहंुचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है। जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता भी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंडला विकासखंड के बरगवां निवासी टीकाराम जंघेला ने जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर सोमेश मिश्रा के समक्ष श्रवण यंत्र दिलाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। मौके पर ही श्रवण यंत्र पाकर टीकाराम कहते हैं कि जनसुनवाई में आकर मैंने तुरंत ही श्रवण यंत्र प्राप्त कर लिया तथा अब मुझे सुनने में आसानी होगी एवं मैं अपने दैनिक कार्य भी बड़ी आसानी से कर पाऊंगा।

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 48 लोगों की समस्याएं
मंडला 29 अक्टूबर 2024
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने योजना भवन के सभाकक्ष में जनसुनवाई के दौरान 48 आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए उनके निराकरण की पहल की। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदनकर्ता को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन का समय-सीमा में समुचित निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से भी अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन, जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, लालशाह जगेत सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। संपन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम पंचायत कामता माल निवासी लखनलाल ने अनावेदक द्वारा कब्जा कर बुआई किए जाने के संबंध में, ग्राम देवदरा निवासी श्यामलाल झारिया ने आदेश की संपूर्ण दस्तावेज दिलाने, ग्राम औघटखपरी निवासी श्वेतल ने आशा कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति दिलाने के संबंध में, ग्राम बिनैका निवासी विद्युत बिल अत्यधिक आने पर जांच के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए गए।

