जिला स्तरीय गौवर्धन पूजन कार्यक्रम 2 नवंबर 2024 को
मंडला 30 अक्टूबर 2024
म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिक मंत्री श्रीमति संपतिया उइके की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से 2 नवंबर को जिला स्तरीय गौवर्धन पूजन का आयोजन दयोदय पशु सेवा सदन आमानाला मण्डला में किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी नागरिकों, पशु प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

जिलेवासियों को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
मण्डला 30 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह दीपावली आप सभी के जीवन में खुशियाँ और रोशनी लेकर आए। दीपों का यह त्यौहार सभी के जीवन को तरक्की व उन्नति के प्रकाश से आलोकित करता रहे।

’’मध्यप्रदेश स्थापना दिवस’’ के कार्यक्रम के लिए अधिकारी, कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्व
मण्डला 30 अक्टूबर 2024
एक नवंबर को जिले में ’’मध्यप्रदेश स्थापना दिवस’’ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला के सभागार में किया जाएगा। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक स्टेज एवं साज सज्जा, फ्लेक्स के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद मंडला, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग, अतिथियों के स्वागत के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, पुलिस बैंड के लिए रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन मंडला, सभागार की व्यवस्था के लिए प्राचार्य आरडी कॉलेज मंडला, क्राउड मैनेजमेंट के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंडला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद मंडला और प्रबंधक जिला परियोजना एनआरएलएम तथा कार्यक्रम स्थल में यातायात की व्यवस्था के लिए यातायात प्रभारी मंडला को दायित्व सौंपा गया है।

रोल प्रेक्षक द्वारा जिला योजना भवन के सभाकक्ष में 7 नवंबर को बैठक आयोजित
मण्डला 30 अक्टूबर 2024
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोल प्रेक्षक का प्रथम भ्रमण 7 नवंबर 2024 को होगा। रोल प्रेक्षक द्वारा जिला योजना भवन मण्डला के सभाकक्ष में अपरान्ह 2 बजे से जन प्रतिनिधियों, जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियांे को अपनी विधानसभा क्षेत्र की अद्यतन जानकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं तथा प्राप्त निर्देशानुसार बैठक में अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र के 1-1 बीएलओ को अद्यतन रिकार्ड सहित उपस्थित रखने को कहा गया है। अपने भ्रमण के दौरान रोल प्रेक्षक द्वारा कुछ मतदान केन्द्रों का भ्रमण भी किया जाएगा। भ्रमण दिनांक को सभी बीएओ की अपने मतदान केन्द्र में पूर्ण रिकार्ड सहित उपस्थिति भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

