Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर मैराथन दौड़ और विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन हुआ

मंडला 9 नवंबर 2024

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश श्री एसके जोशी और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ बैगाबैगी चौराहा, लालीपुर चौराहा, बस स्टैण्ड, चिलमन चौक, बड़ चौराहा, पोस्ट ऑफिस, बैगाबेगी चौराहा, जिला योजना भवन होते हुए जिला न्यायालय परिसर में समाप्त हुई।

इस अवसर पर श्री शचीन्द्र श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश, श्री प्रवीण कुमार सिन्हा जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अन्य न्यायिक अधिकारीगण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दीपिका एस ठाकुर, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री रामेश्वर झारिया एवं अन्य अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारियों, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और नागरिकगण उपस्थित थे। मैराथन दौड़ कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के लोगो वाली टोपी व टी-शर्ट वितरित की गई और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एनसीसी छात्र अमन यादव, द्वितीय स्थान भुवन सिंह धुर्वे व तृतीय स्थान युवराज भगदिया ने प्राप्त किया विजेता विद्यार्थीगणों को प्रधान जिला न्यायाधीश के द्वारा ट्रॉफियां प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया। साथ ही विधिक सेवा प्रदर्शनी के के फ्लैक्स/बैनरों का प्रदर्शन एवं योजनाओं के पंपलेट वितरित किए गए।

Related posts

बोर्ड परीक्षा 2025 कलेक्टर प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

76वे गणतंत्र दिवस पर आजीविका मिशन मंडला की दीदी को भारत सरकार से मिला आमंत्रण  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 20 अक्टूबर 2023

Reva India News

Leave a Comment