Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माहिष्मति नागरिक बैंक में फहराया गया तिरंगा

मंडला – गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडला के माहिष्मती नागरिक बैंक परिसर में अध्यक्ष प्रदीप खरबंदा द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया और राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर बैंक के संचालक महेंद्र सिहारे, अनूप बासल, दीपक सोनी, श्रीमती गीता सोनी, बैंक के महाप्रबंधक ए. आर. पटेल, बैंक कर्मचारी एवं समस्त स्टाफ के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भोजराज भोजू, चंद्र कुमार असरानी पारस, कपिल वर्मा, ओमप्रकाश धामेची, दिनेश चौधरी, यशवंत बर्वे आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इसके साथ ही नागरिक बैंक बम्हनी बंजर शाखा में बैंक के संचालक दिलीप चौरसिया के द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर प्रबंधक एवं स्टाफ तथा लक्ष्मी नारायण पटेल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Related posts

आंगनवाड़ी के निर्माण तथा मरम्मत कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराएं – डॉ. सिडाना समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) के इंट्रेस्ट सब्सिडी स्कीम घटक शिविर आज

Reva India News

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर की उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment