Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिष्मति घाट में साबुन, सोडा, शैंपू का उपयोग करने पर कार्यवाही होगी

मंडला 9 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार नगरपालिका परिषद मंडला के द्वारा महिष्मती घाट में साबुन, सोडा, शैंपू के उपयोग करने पर आम लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई है। साथ ही आम लोगों को जो घाट पर स्नान करने आते हैं, उनको समझाईश दी गई है, कि स्नान करते समय साबुन, सोडा एवं शैंपू का उपयोग न करें और घाट के किनारे धार्मिक आयोजन भंडारा करते समय बर्तन का उपयोग करें। थर्माकोल से बनी थाली एवं सिंगल यूज प्लास्टिक, डिस्पोजल आदि प्रतिबंधित सामाग्री का उपयोग न करें। पूजा पाठ से निकली निर्मल सामाग्री को माँ नर्मदा के जल में विसर्जित ना करें। जल को साफ स्वच्छ रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी ना करें। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में प्रत्येक शनिवार को नगर के प्रत्येक घाटों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी प्रशंसा आम लोगों के द्वारा की जा रही है। साथ ही जन सहयोग भी स्वच्छता अभियान में देखने को मिल रहा है।

Related posts

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा 20 मार्च को

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 24 अप्रैल को मंडला आएंगे

Reva India News

इंजीनियर कमलेश तेकाम बने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मंडला जिला अध्यक्ष

Reva India News

Leave a Comment