Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सेमरखापा ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया

मंडला 9 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शनिवार को ग्राम पंचायत सेमरखापा जनपद पंचायत मंडला अंतर्गत नवनिर्मित ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर ऑडिटोरियम में पेंट और साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। ऑडिटोरियम में लाईट व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, मंचीय व्यवस्था, प्रवेश एवं निकासी द्वार का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑडिटोरियम प्रांगण के मैदान और खेल के मैदान का समतलीकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, जनपद पंचायत मंडला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद मरावी, मंडल संयोजक श्री रंजीत गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

बरसात के दिनों में दस्त, डायरिया रोग से अपना बचाव करें

Reva India News

7 जून से जिले के सभी न्यायालय प्रातः 10:30 से 5:30 बजे तक कार्य करेंगे

Reva India News

Leave a Comment