Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गायत्री पटले ने दसवीं बोर्ड पर 500 में से 422 अंक किए हासिल

मंडलगायत्री पटले पिता राधेश्याम पटेल माता सरिता पटले विश्व विख्यात कान्हा नेशनल पार्क ग्राम पंचायत मोचा हाई सेकेंडरी स्कूल मोचा की छात्राएं हैं गायत्री पटले ने मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड पर 84.4% बनाकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया गायत्री के इस कामयाबी से पूरे मोचा पर खुशी का माहौल है लोग आकर परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं वही गायत्री पटले ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई को बोझ ना समझकर उसे इंजॉय करती है उनका कहना है की स्कूल में जो भी होमवर्क मिलता था उसे वह इंजॉय करती थी रोजाना पढ़ाई करना और साथ में मानसिक संतुलन बनाए रखना यही मुख्य बात है अगर टेंशन लेकर पढ़ाई करेंगे तो पढ़ना और भी मुश्किल हो जाता है गायत्री पटले का कहना है वह आगे अपना पूरा ध्यान पढ़ाई और अन्य गतिविधि जो स्कूल में होती हैं सभी को समय देंगी ताकि सर्वांगीण विकास हो गायत्री इसका श्रेय अपने माता-पिता शिक्षक और सहपाठी को देती हैं जिन्होंने उन्हें पढ़ने में मदद की और हर सवाल के जवाब खोजने में मदद की गायत्री पटले भविष्य में सिविल सर्विसेज ज्वाइन कर कलेक्टर के पद में कार्य करना चाहती हैं

Related posts

बिनेका में अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही, आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश

Reva India News

आज 16 गांवों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

Reva India News

नाम-निर्देशन प्रक्रिया के दूसरे दिन पंच पद के लिए मिले तीन नामांकन जि.पं., जनपद सदस्य तथा सरपंच पद नामांकन की स्थिति निरंक

Reva India News

Leave a Comment