Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

13 नवंबर को इक्कीस पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

मंडला 12 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में 13 नवंबर 2024 दिन बुधवार को 21 ग्राम पंचायतों में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाएगा।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 नवंबर को समस्त विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत किन्द्री, भपसा और ग्वारी में शिविर लगाए जाएंगे। विकासखंड नैनपुर में ग्राम पंचायत बरबसपुर, मुगदरा और पोटिया, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत जगनाथर, पौंड़ी और झिगराघाट, विकासखंड बीजाडांडी में ग्राम पंचायत पिपरिया बुदरा और बिलनगरी माल, विकासखंड मोहगाँव में ग्राम पंचायत मुंगवानी और ठेभा, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत चौबा और वरवानी, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत सठिया पखवार और चंदवारा रैयत, विकासखंड नारायणगंज में ग्राम पंचायत मलथार और नैझर, विकासखंड निवास में ग्राम पंचायत मंसूर घुघरी और जवेधा माल में शिविर लगाए जाएंगे।

Related posts

कलेक्टर एवं एसपी ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Reva India News

टेबलेट क्रय के संबंध में प्राचार्यों को निर्देश

Reva India News

एएनएम सीधी भर्ती 2023 संबंधी याचिकाकर्ताओं के संबंध में निर्णय 6 सितंबर तक

Reva India News

Leave a Comment