मंडला, 10 फरवरी 2026
माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता, निष्पक्षता
और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक
श्री रजत सकलेचा ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने उत्कृष्ट विद्यालय एवं सरस्वती शिशु मंदिर
परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने परीक्षा हॉल में बैठक व्यवस्था, पेयजल,
प्रकाश और सुरक्षा प्रबंधों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया
कि परीक्षा संचालन में शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया
जाए। निरीक्षण के दौरान डीपीसी श्री कुलदीप कटहल, एपीसी श्री मुकेश पांडे, श्री महेंद्र श्रीवास
सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
