Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में शनिवार को पंचचौकी महाआरती संपन्न हुई

मंडला 16 नवंबर 2024

माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में शनिवार को संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती का आयोजन किया गया। पंचचौकी महाआरती माहिष्मती घाट के अमृता चौक, रेवा चौक, मेकलसुता चौक, शंकरी चौक और नर्मदा चौक में संपन्न हुई। माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती के आयोजन के अवसर पर दीपदान कर नर्मदा नदी में प्रवाहित किया गया। नर्मदा अष्टक गान कर नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती उतारी गई, इसके बाद ’ऊँ जय जगदा नंदी’ आरती गाया गया। जय नर्मदे, जय राधेकृष्णा, जय नर्मदा की जय-जयकार की गई। आरती समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, जिला परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री कपिल तिवारी सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारीगण, पत्रकारगण, श्रद्धालु और जिले के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Related posts

25 अप्रैल को ’’विश्व मलेरिया दिवस’’, एडवाइजरी जारी

Reva India News

जनसुनवाई में आए आवेदन पर स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे अपर कलेक्टर

Reva India News

हिरदेनगर क्षेत्र से खनिज रेत के तीन ओव्हर लोड वाहन जप्त

Reva India News

Leave a Comment