Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम निवास शाहिद खान ने धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों की बैठक ली

मंडला 18 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में एसडीएम निवास शाहिद खान ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय निवास में धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए समुचित प्रबंध किया जाए। धान खरीदी केन्द्रों में बारदाना, कांटा, छन्ना, छाया, पेयजल और भंडारण का प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों के उपज का निर्धारित मापदंड अनुसार तौल करें। किसी भी स्थिति में किसानों की फसल का अधिक तौल न करें। किसानों की फसल का भुगतान करने की कार्यवाही तत्काल की जाए, जिससे किसानों को निर्धारित समय में भुगतान हो सके। उपार्जन केन्द्रों में भंडारण होने की तत्काल सूचना दें, जिससे उपार्जन केन्द्रों से भंडारण का परिवहन किया जा सके। एसडीएम शाहिद खान ने धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने को कहा है। जिससे किसानों के धान का उपार्जन सुरक्षित रूप से हो सके।

Related posts

अप्रेन्टिसशिप मेला 4 अक्टूबर को

Reva India News

रबी उपार्जन में शॉर्टेज प्रकरणों का 4 दिवस में निराकरण करें – कलेक्टर

Reva India News

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के आयोजन में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया

Reva India News

Leave a Comment