Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रात्रि चौपाल में शासन की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाईन और चौपाल कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

मंडला 19 नवंबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। जिससे प्रदेश में जिले की ग्रेडिंग स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक दर्ज करें। सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में सभी विभाग प्रमुख अटेंड करें। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा मंगलवार को जिला योजना भवन में सीएम हेल्पलाईन प्रकरण और रात्रि चौपाल कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

 

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि बुधवार को विकासखंड मवई के ग्राम धनगांव में रात्रि कालीन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सभी विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। उक्त स्टॉलों में विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोजित चौपाल में विभाग प्रमुखों को विभाग की योजनाओं के बारे में बताना होगा। लाभान्वित हितग्राहियों के बारे में जानकारी देनी होगी। शासन की विभागीय उपलब्धियों के बारे में भी अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा कि विभाग प्रमुख अधिकारियों के द्वारा चौपाल में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने रात्रि चौपाल के लिए संपूर्ण तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

 

Related posts

एसडीएम ने किया खाद गोदाम का औचक निरीक्षण  

Reva India News

बरौंची में कंटूर ट्रेंच का कार्य प्रगतिरत

Reva India News

17 सितंबर को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय मंडला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में होगा

Reva India News

Leave a Comment