Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया

मंडला 30 नवंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शनिवार को जिला चिकित्सालय मंडला का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देशित किया कि महिला डॉक्टर्स और स्टॉप की सुरक्षा के लिए आगामी दस दिवस में अलार्म की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिला चिकित्सालय में ओपीडी में प्रतिदिन रात्रीकालीन कार्य करने वाले डॉक्टरों की सूची चस्पा करें। उन्होंने चस्पा की जाने वाली सूची में सिविल सर्जन, आरएमओ, अस्पताल प्रबंधक का भी नंबर अंकित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, एसडीएम मण्डला सोनल सिडाम, सिविल सर्जन विजय धुर्वे, डॉ. प्रवीण उईके सहित संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर सामेश मिश्रा ने आगामी 7 दिवस में मरीजों और उनके परिजनों के लिए रेनबसेरा एवं आलमारी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए चिकित्सालय में परिसर में आलाव की व्यव्स्था करें। चिकित्सालय परिसर में आवारा घूमने वाले पशुओं की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने को निर्देशित किया कि अस्पताल में निराश्रित वृद्धाजनों के लिए समुचित व्यवस्था करें।

Related posts

मंडला पुलिस ने शुरू किया ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान साइबर ठगी से बचाव के लिए जिलेभर में चलेगा जागरूकता अभियान, रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर हुआ शुभारंभ

Reva India News

राहत से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की बारिश से हुए नुकसान तथा जलभराव की समीक्षा

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 16 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Reva India News

Leave a Comment