Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिज विभाग ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

मंडला, 8 जून 2026

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग के निर्देशों तथा कलेक्टर मंडला के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर नियमित जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 6 जून को बिछिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान खनिज विभाग की टीम ने रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त एक बिना नंबर प्लेट वाले नीले रंग के पावर ट्रैक ट्रैक्टर को जब्त किया। वाहन का उपयोग अवैध रूप से खनिज रेत के परिवहन में किए जाने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई।

जब्त वाहन को शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना प्रभारी, थाना बिछिया की सुपुर्दगी में रखा गया है। मामले में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related posts

रैली/आमसभा आदि की निगरानी के लिए निगरानी दल का गठन

Reva India News

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा

Reva India News

25 लाख की लागत से बनेगा आनंदम भवन पीएचई मंत्री श्रीमती उईके एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने किया भूमिपूजन

Reva India News

Leave a Comment